Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सरना धर्मकोड और सम्मेद शिखर के मुद्दे पर आदिवासियों ने पारसनाथ रेलवे ट्रैक पर दिया धरना

पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और जाम हटवाया।

11 Feb 2023

सरना धर्मकोड और सम्मेद शिखर के मुद्दे पर आदिवासियों ने पारसनाथ रेलवे ट्रैक पर दिया धरना

गिरिडीह। सरना धर्मकोड को मान्यता देने और पारसनाथ सम्मेद शिखर को आदिवासी समाज को सौंपे जाने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासी सेंगल अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पारसनाथ रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और जाम हटवाया।

आंदोलन को देखते एसडीएम प्रेमलता मूर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, नौशाद आलम, निमियाघाट थाना प्रभारी, जीआरपी समेत सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आंदोलकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जो भी मांगे हैं उसे केंद्र और राज्य सरकार को पहुंचाया जाएगा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आदिवासी नेता आनंद टुडु ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के पांच राज्यों में आदिवासी समुदाय के लोग अलग-अलग मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी प्राकृतिक पूजक हैं और इस वर्ष हर हाल में सरना धर्म कोड लेना है। क्योंकि, आदिवासी का धर्म सरना है। सरकार सरना धर्म कोड को मान्यता दे और पारसनाथ सम्मेद शिखर को जैन समाज से मुक्त कराते हुए आदिवासी समुदाय को सौंपे। आंदोलनकारी नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर भी प्रहार किया।

इस दौरान आदिवासी सेंगल अभियान के बोकारो जोन के जोनल संयोजक आनंद टूडू, झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, मांझी परगना मडवा अध्यक्ष झारखंड प्रदेश चंद्रमोहन मरांडी, डुमरी प्रखंड के मुख्य संयोजक अनिल हांसदा, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल मुर्मू, डुमरी प्रखंड संयोजक सुमित्रा सोरेन्ज़, सरना धर्म मड़वा अध्यक्ष बृजेश और महिला मोर्चा अध्यक्ष चकरी पंचायत कौशल्या, टुडू नावाडीह प्रखंड कोऑर्डिनेटर जागेश्वर मुर्मू, नावाडीह प्रखंड संयोजक गणेश मरांडी, नावाडीह प्रखंड युवा छात्र मोर्चा अध्यक्ष हरि नारायण मुर्मू सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News